बिजनेस गेम ऑनलाइन खेलें: Bazaar Raja
बचपन वाला बिजनेस गेम (व्यापारी गेम) अब ऑनलाइन और मुफ़्त। भारतीय शहर खरीदें, किराया वसूलें, घर और होटल बनाएँ और दोस्तों को कंगाल करके बाज़ार के राजा बनें।
Bazaar Raja क्या है?
Bazaar Raja एक भारतीय व्यापार गेम है। इसमें 22 भारतीय शहर हैं, पटना से मुंबई तक। हर खिलाड़ी को ₹15,000 मिलते हैं। पासा फेंकिए, शहर खरीदिए और जब दूसरे खिलाड़ी आपके शहर पर आएँ तो उनसे किराया लीजिए। आख़िर में जिसके पास पैसा बचे, वही बाज़ार का राजा।
ख़ास बातें
भारतीय बोर्ड
भारतीय शहर, रेलवे स्टेशन, बिजली बोर्ड, जल बोर्ड और चाय ब्रेक।
किस्मत और सरकारी योजना कार्ड
दिवाली बोनस, ट्रैफ़िक चालान, शादी का शगुन। हर कार्ड सबको दिखता है।
सौदा और मोल-भाव
किसी भी खिलाड़ी से कभी भी शहर और पैसे का लेन-देन करें, काउंटर-ऑफ़र भी दें।
नेतागिरी मोड
पैरोडी पार्टियों के साथ खेलें। सबकी बराबर खिंचाई।
कैसे खेलें
- bazaarraja.in खोलें और Play दबाएँ।
- अपना नाम और टोकन चुनें।
- दोस्तों को लिंक भेजें या बॉट्स के साथ खेलें।
- पासा फेंकें और शहर खरीदें।
पूरे नियम यहाँ पढ़ें: बिजनेस गेम के नियम।
व्यापार गेम, बिजनेस गेम, मोनोपोली
इस तरह के खेल को कोई बिजनेस गेम कहता है, कोई व्यापारी गेम या व्यापार खेल, तो कोई मोनोपोली। नाम जो भी हो, Bazaar Raja उसी तरह खेला जाता है, बस इसमें भारतीय तड़का है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या Bazaar Raja मुफ़्त है?
हाँ, बिल्कुल मुफ़्त। इसमें असली पैसा नहीं लगता, कोई सट्टा नहीं और कोई इनाम नहीं।
क्या गेम डाउनलोड करना पड़ेगा?
नहीं। यह ब्राउज़र में चलता है। फ़ोन, टैबलेट या लैपटॉप पर लिंक खोलें और खेलें।
कितने लोग खेल सकते हैं?
2 से 8 खिलाड़ी। दोस्त कम हों तो बॉट्स भी जुड़ सकते हैं।
क्या यह मोनोपोली है?
नहीं। Bazaar Raja एक भारतीय प्रॉपर्टी ट्रेडिंग गेम है, जो बिज़नेस और मोनोपोली जैसे खेलों की तरह खेला जाता है। इसका Hasbro से कोई संबंध नहीं है।